फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder की ये दर्दनाक दास्तां, जिसने भी सुनी आंखें नम हो गई

Fri, 22 Sep 2017 02:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
राजधानी में दिनदहाड़े एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कमरे में सो रहे युवक के सिर पर किसी भारी चीज से मारा और इसके बाद उसके गले में किसी नुकीली वस्तु से ताबड़तोड़ वार किए। मृतक के सीने में भी छेद मिले हैं। ऐसे में गोली मारने का भी अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन


वारदात जयपुर के वैशाली नगर इलाके में मरुधर कॉलोनी में हुई। जहां सुबह करीब पौने 11 बजे हत्या की खबर फैलते ही सनसनी मच गई। डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता, एडिशनल डीसीपी रतन सिंह व थानाप्रभारी भोपाल सिंह भाटी मौके पर पहुंचे। वहीं, एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

डीसीपी अशोक गुप्ता के मुताबिक हत्या का शिकार शंभूनाथ निवासी बिहार था। वह यहां शराब विक्रेता ठेकेदार के यहां कर्मचारी था और ठेकेदार के मरुधर कॉलोनी, खातीपुरा में स्थित एक मकान में रहता था। इस प्लॉट में तीन—चार कमरे बने हैं। इनमें एक कमरे में शंभूनाथ रहता था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पुलिस डॉग ने बताया ये, जानिए

- फोटो : Demo pic
आज सुबह करीब पौने 11 बजे ठेकेदार प्लॉट पर पहुंचा। तब कमरे में चारपाई पर शंभूनाथ का शव पड़ा था। वहां काफी खून बिखरा पड़ा था। तब सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां सामने आया कि शंभूनाथ के सिर, गले और सिर पर गहरे जख्म के निशान हैं।

बताया जा रहा है कि मौका मुआयना करने के बाद डॉग स्क्वायड का विशेष कुत्ता भी खातीपुरा चौराहे तक पहुंचा। फिर वहां जाकर ठहर गया। इससे पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद बदमाश खातीपुरा चौराहे तक पहुंचे हैं और फिर किसी गाड़ी में बैठकर भागे होंगे।

इसी मकान के आगे हिस्से में दु​पहिया वाहनों के रिपेयरिंग की दुकानें हैं। जिस तरह से गर्दन पर छेद मिले हैं। वे किसी पेचकस के भी हो सकते हैं। इससे हो सकता है कि हत्यारा आसपास का ही हो और शंभूनाथ से उसकी पहचान हो। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें