फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई नवेली ने शादी के 10 दिन बाद ही ससुराल वालों के उड़ा दिए होश

Mon, 30 Oct 2017 05:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी के 10 बाद दुल्हन के घरवाले उसे लेने आए तो सभी खुश थें। तभी कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन अपने घर जाने की बजाय हवालात में पहुंच गई। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले का है। यहां रहने वाले दारू सिंह की शादी मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की रानू से हुई। उनकी यह शादी बिचौलिए के जरिये हुई थी और इसके लिए दारू सिंह के घरवालों ने दुल्हन के रिश्तेदारों को 80 हजार रुपए दिए। इसके बाद दारू के घरवाले दुल्हन को लेकर यहां आ गए। सभी खुश थे। 

इसी दौरान दुल्हन का भाई रवि अपने दोस्तों के साथ बहन को लेने पहुंचा। इन्हें यहां देखकर दारू के घर में खुशियां और बढ़ गई। मेहमानों के स्वागत में नई बहू ने चाय-नाश्ते का इंतजाम किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय पीते ही 'दारू' को छोड़ सब हुए बेसुध

demo pic - फोटो : अमर उजाला
भाई के घर आने के बाद दुल्हन रानू ने ससुराल वालों के लिए चाय बनाई। इस चाय को पीने के बाद दूल्हा दारू के घरवाले बेसुध होकर पड़ गए। शक होने पर दारू ने चाय नहीं पी और आस-पड़ोस के लोगों को इकट्ठा कर लिया। 

सूचना पर पुलिस भी आ गई। इस दौरान पूछताछ में रानू ने सारी कहानी बयां कर दी। इसके बाद पुलिस ने पति और ससुराल के अन्य लोगों को विषाक्त देने के आरोप में दुल्हन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है।

उधर, विषाक्त मिली चाय पीने के बाद बेसुध हुए ससुराल वालों का उपचार यहां अस्पताल में जारी है। अभी इनकी हालत ठीक बताई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें