फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु ने किया शिष्या का यौन शोषण

Mon, 24 Apr 2017 03:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोधपुर में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने शिष्या को यौन शोषण का शिकार बना डाला। इस सम्बंध में पीड़िता की मां ने ट्यूटर, उसकी पत्नी और उसके एक साथी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 
सूरसागर थाना पुलिस को एक महिला ने बताया कि उसकी सत्रह वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। पूर्व में वह करीब दो—तीन साल से चांदपोल क्षेत्र और अब कुड़ी क्षेत्र में रहने वाले अश्विनी व्यास के यहां पर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। महिला का आरोप है कि अश्विनी व्यास और उसकी पत्नी ने उसकी पुत्री के साथ ट्यूशन पढ़ाने के दौरान अश्लील हरकतें की और अश्विनी व्यास ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।

इस घिनौने काम में उसकी पत्नी का सहयोग था तथा उसका एक मित्र सुरेश वाल्मीकि भी उसकी पुत्री के साथ डरा धमकाकर अश्लील हरकतें करता। अब सूरसागर पुलिस ने बलात्कार और पोक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। इसकी जांच राजीव गांधी नगर थाना प्रभारी प्रदीप डागा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें