फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकाबंदी तोड़कर भगाई स्कार्पियो, हाइवे पर लावारिस छोड़ भागे संदिग्ध

Wed, 05 Jul 2017 03:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
शहरभर में नाकाबंदी - फोटो : File photo
विज्ञापन
संदिग्ध स्कार्पियो की सूचना पर पुलिस ने ए श्रेणी नाकाबंदी की। बाद में देर रात ये स्कार्पियों दूसरे शहर में हाइवे पर लावारिस हालात में मिली और इसमें बैठे लोग पहेली बन गए। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान का है। जयपुर में आरजे—2 नंबर की एक स्कार्पियों कार संदिग्ध तौर दिखाई देने की सूचना पर शहर भर में ए श्रेणी की नाकाबंदी कराई गई। दिन भर नाकाबंदी में ये स्कार्पियों कही नहीं पकड़ी गई। इसमे कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना थी। बाद में जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने दूसरे जिलों के थानों को भी इस गाड़ी के बारे में अलर्ट किया। अन्य थानों को भी सूचित कर ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई थी। जिसमें खुद थानाप्रभारी मय हथियार मौजूद रहे।


देर रात इस गाड़ी के भीलवाड़ा में नजर आने की एसओजी ने सूचना दी। तब गुलाबपुरा और रायला क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। इसके बाद देर रात को गाड़ी रायला थाना इलाके में सरेरी के पास हाइवे पर एक होटल के बाहर से वही स्कॉपियो गाड़ी गुजरने होने की सूचना मिली। तब पुलिस ने नाकाबंदी कर स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया। जबकि, गाड़ी में सवार तीन युवक पहले ही निकलकर भाग गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तलाशी में छह मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और पहचान पत्र मिले

नाकाबंदी - फोटो : Demo pic
देर रात इस गाड़ी के भीलवाड़ा में नजर आने की एसओजी ने सूचना दी। तब गुलाबपुरा और रायला क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। इसके बाद देर रात को गाड़ी रायला थाना इलाके में सरेरी के पास हाइवे पर एक होटल के बाहर से वही स्कॉपियो गाड़ी गुजरने होने की सूचना मिली। तब पुलिस ने नाकाबंदी कर स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर ​लिया। जबकि, गाड़ी में सवार तीन युवक पहले ही निकलकर भाग गए।

बताया जा रहा है कि स्कार्पियो की तलाशी में पुलिस को छह मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और पहचान पत्र मिले है। जिन्हें जब्त कर संदिग्ध तीनों युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में भीलवाड़ा पुलिस ने एसओजी के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें