फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल जंगल में फंदे से लटका मिला, 19 से थे लापता

Wed, 21 Jun 2017 08:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फंदे से लटके शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा संभाग के बारां जिले में बुधवार को एक प्रेमी युगल किशनगंज के शाहपुरा के जंगल में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छीनोद के रहने वाले सोनू गुर्जर और मोनिका मीना के शव बुधवार को शाहपुरा के जंगल क्षेत्र में एक पेड़ से लटके मिले। इस दौरान इन्हें फंदे से लटका देख यहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारा और मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार अभी कोई सुसाइड नोट मिलने की सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी युगल 19 जून को घर से निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजन इनकी तलाश में जुटे थे कि तभी पुलिस ने इनकी मौत की जानकारी दी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें