ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे छात्र को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अलवर के सदर थाना अंतर्गत बुर्जा बाईपास के पास बीती देर रात ये घटना हुई। पुलिस ने बताया कि मोहन पुत्र प्रहलाद यादव ट्यूशन पढ़कर अपने घर को लौट रहा था, तभी बुर्जा बाईपास के पास तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। माचाड़ी गांव का रहने वाला मनोज अपने चचेरे भाई के साथ साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।