दो छात्रावासों के गुट आपस में ऐसे भिड़े के शहर के सबसे व्यस्ततम रोड पर भगदड़ मच गई। एक बार तो मौके पर पहुंची पुलिस भी सकते में आ गई और बेकाबू छात्रों को देखकर उसे लौटना पड़ा। उस रास्ते से जा रहे राहगीरों ने हालात देखकर रास्ता बदल लिया।
मामला जयपुर के जवाहर लाल नेहरु मार्ग का है। कल रात जेएलएन मार्ग पर जाट हॉस्टल और हरियाणा ब्राह्मण समाज के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों के बीच आपस में मारपीट तक हो गई। इसके बाद दोनों हॉस्टलों के छात्र सड़क पर आ गए।
छात्र लाठी-सरियों से लैस होकर सड़कों पर एक-दूसरे पर हमला करने पहुंच गए। कुछ देर बाद ही छात्रों ने जमकर एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। भरी सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस के बस में भी छात्र नहीं आए।