फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री की सफारी गाड़ी दूसरी गाड़ी से टकराकर हुई बेकाबू

Fri, 27 Oct 2017 05:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हुई राज्य मंत्री की कार - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
हाइवे पर एक राज्यमंत्री की सफारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उनकी गाड़ी एक अन्य गाड़ी से टकराकर बेकाबू हो गई। चालक ने जैसे-तैसे कार पर नियंत्रण किया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि इस हादसे में मंत्री और उनका स्टाफ बाल-बाल बच गया।   घटना राजस्थान के नागौर जिले की है। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बंशीधर बाजिया आज दोपहर में नागौर से जयपुर लौट रहे थे। इस दौरान नावां सिटी के पास उनकी सफारी गाड़ी एक अन्य वाहन से टकराकर बेकाबू हो गई। बाद में ड्राइवर ने कार पर नियंत्रण किया। इस हादसे में सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन अधिकारी तथा चिकित्साधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालचाल जाना। बाद में उन्हें दूसरी कार से जयपुर के लिए रवाना किया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त एस्कोर्ट नहीं थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें