राजस्थान में पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को 27 पुलिसकर्मियों को विशेष पदोन्नति का तोहफा दिया। यह पदोन्नति इन सिपाहियों को आपराधिक वारदातों के खुलासे में अहम रोल निभाने और सराहनीय कार्य करने पर दी गई। इसमें 11 महिला कांस्टेबल भी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार डीजीपी मनोज भट्ट ने पदोन्नति के लिए गठित अभिशंषा के आधार पर 27 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी गई। पुलिस कमिश्नरेट जयपुर से सीआईयू टीम में तैनात कांस्टेबल महिपाल सिंह गुर्जर, सुरेश कुमार तथा कांस्टेबल शशिकला व ममता शामिल है।
इसके अलावा हनुमानगढ़ में एएसआई सीताराम को पदोन्नत कर सबइंस्पेक्टर बनाया गया है। इसी तरह, हनुमानगढ़ से पांच कांस्टेबलों को, टोंक, दौसा व भीलवाड़ा जिले से एक—एक कांस्टेबल, एमबीसी खेरवाड़ा, चुरु, सीकर, सवाईमाधोपुर, हाड़ारानी महिला बटालियन, अजमेर, अलवर, धौलपुर, आरएएसी टोंक, नई दिल्ली, उदयपुर जिले में तैनात कुल 27 कांस्टेबल है। जिन्हें विशेष पदोन्नति दी गई।