फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को छह साल की मासूम को अगवा कर किया दुष्कर्म, फिर पत्थर से सिर फोड़ा

Mon, 21 Aug 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आरोपी ज्ञानेन्द्र शुक्ला - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
छह साल की मासूम बच्ची को आधी रात को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात में शामिल आरोपी को पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर धरदबोचा। उसे कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया है। वहीं, दुष्कर्म से मासूम की हालत बिगड़ गई। इससे डॉक्टरों ने उसका आॅपरेशन करना पड़ा।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ज्ञानेन्द्र शुक्ला (24) उत्तरप्रदेश में मिर्जापुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले भी यूपी में एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या का मामला सामने आया है। जिसकी आपराधिक रिकार्ड की पुष्टि की जा रही है।

यह सनसनीखेज वारदात जयपुर के करणी विहार थाना इलाके की है। छह साल की दुष्कर्म पीड़िता मूल रुप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली है। उसके माता पिता यहां सिरसी रोड पर मीणावाला में किराए से रहती है। शनिवार रात को बच्ची अपने माता-पिता के पास सो रही थी। देर रात करीब 11 बजे आरोपी ज्ञानेंद्र शराब पीकर घर से निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान हालत में बेटी को देखा हुआ यह हाल

demo pic - फोटो : Demo pic
इसके बाद करीब 1 बजे मासूम बच्ची को मुंह भींचकर अगवा कर ले गया। फिर सूनसान जगह पर बच्ची से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर पत्थर से उसका सिर फोड़ दिया और फिर बच्ची को वहीं छोड़कर भाग निकला। देर रात करीब 3 बजे तक बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची। दरवाजा खटखटाने पर बच्ची की मां जाग गई।

उसने देखा तो बच्ची खून से लथपथ थी। इस पर वे नजदीक ही अस्पताल में बच्ची को लेकर भागे।इसके बाद उसे जेके लोन लेकर पहुंचे। रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। इसके बाद कल रात को बच्ची की मां ने करणीविहार थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।  पुलिस ने बच्ची से पूछताछ में आए हुलिए के आधार पर आरोपी ज्ञानेंद्र शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें