आज यहां शहर के बीचों-बीच स्थित एक खाली प्लॉट में भ्रूण मिलने की घटना सामने आई है। जिसके बाद यहां लोगों को जमघट लग गया।
अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में आज अग्रसेन सर्किल के समीप स्थित खाली प्लाट में 5 माह का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को अलवर के सामान्य चिकित्सालय स्थित मोर्चरी कक्ष में रखवाया है, जहां भ्रूण का पोस्टमार्टम किया जाएगा। एनईबी थाने के एएसआई रामपाल सिंह ने बताया कि मामले में फिलहाल स्थानीय अस्पतालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।