फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर जिंदा है रिलीज के साथ अब इस बड़ी मुसीबत में फंस गए सलमान-शिल्पा

Fri, 22 Dec 2017 08:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
salman khan - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
'टाइगर जिंदा है' फिल्म को लेकर उपजे विवाद के बीच सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की मुसीबत बढ़ गई है। इन दोनों के खिलाफ दो जगहों पर एसटीएससी एक्ट के तहत पुलिस में शिकायतें दर्ज करवाई गई है। 
विज्ञापन


सलमान खान द्वारा एक समाज विशेष को लेकर की गई कथित टिप्पणी से राजस्थान में इस फिल्म के प्रदर्शन का जमकर विरोध हो रहा है। कई शहरों में सिनेमाघरों पर फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और सलमान तथा शिल्पा के पुतले जलाए गए। इस मामले में जयपुर में 23 प्रदर्शनकारियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

दो जगह दर्ज हुई शिकायतें

सलमान का पुतला जलाया - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान और शिल्पा के खिलाफ चूरू जिले के कोतवाली थाने और उदयपुर जिले के भूपालपुरा थाने में वाल्मिकी समाज की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई। चूरू में वाल्मिकी समाज के अशोक पंवार ने समाज के लोगों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दी। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कोतवाली थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। एसटी एससी एक्ट के तहत इस रिपोर्ट की जांच सीओ हुकुम सिंह को सौंपी गई है। 

अशोक पंवार का कहना है कि सलमान खान और शिल्पा ने जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया गया है उससे समाज की भावना आहत हुई है। इसी तरह, उदयपुर जिले के भूपालपुरा थाने में भी एक रिपोर्ट वाल्मिकी समाज की ओर से दर्ज करवाई गई। जिसमें बताया कि सलमान खान और शिल्पा ने एक टीवी इंटरव्यू में समाज को लेकर जो टिप्पणी की थी, उससे समाज का अपमान हुआ है।  

रिपोर्टकर्ता अशोक तंवर, बाबूलाल घावरी और तीरथसिंह खैरालिया व अन्य समाज के लोगों का कहना है कि इन टिप्पणियों से दोनों ने वाल्मिकी समाज का जातिगत अपमान किया है। इससे समाज के लोगों को काफी ठेस पहुंची है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें