फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच लाख के मामले को रफा-दफा करने के लिए मांगे तीन लाख, अधिकारी यूं फंसा जाल में

Thu, 30 Nov 2017 03:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
एसीबी ट्रेप के बाद मुंह छिपाते ​एसीटीओ गोदारा - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर असिस्टेंट सेल टैक्स आॅफिसर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत में ली गई रकम को आरोपी एसीटीओ ने अपनी कार के डेशबोर्ड में रख लिया था। जहां से एसीबी ने रकम को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई एसीबी के एएसपी नरोत्तम वर्मा और इंस्पेक्टर रामसिंह के नेतृत्व में आज जयपुर स्थित सेल टैक्स आॅफिस के रीजनल कार्यालय में की गई। एएसपी नरोत्तम वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुलदीप गोदारा है। वह सेलटैक्स आॅफिस, रीजनल कार्यालय में असिस्टेंट सेल टैक्स आॅफिसर है।

उसके खिलाफ सीकर हाउस, शास्त्री नगर निवासी गारमेंट व्यापारी रविंद्र सिंह राजावत ने एसीबी में 14 नवंबर को शिकायत दी गई थी। जिसमें बताया कि बिलों की वजह से मिसमैच हो गया था। इससे सेलटैक्स आॅफिसर ने रविंद्र सिंह पर 5 लाख 34 हजार रुपए पैनल्टी लगा दी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

2.75 लाख दे चुका था पीड़ित, बचे 25 हजार के बदले मांगे 50 हजार

bribe - फोटो : Demo pic
साथ ही, एसीटीओ कुलदीप गोदारा ने रविंद्र सिंह के बैंक पहुंचकर उसका बैंक खाता भी सीज करवा दिया। परिवादी रविंद्र ​सिंह का आरोप है कि वह 28 नवंबर को सेलटैक्स आॅफिस पहुंचा। तब कुलदीप गोदारा ने यह पेनल्टी राशि कम करने और बैंक खाता सीज खुलवाने की एवज में 3 लाख रुपए रिश्वत की डिमांड की।

इस पर पीड़ित ने 2 लाख 75 हजार रुपए कुलदीप गोदारा को पहले ले चुका है। तब एसीबी ने ट्रेप रचा और शिकायत के सत्यापन के दौरान भी कुलदीप ने 50 हजार मांगे तब परिवादी आज रुपए ​लेकर आॅफिस पहुंचा। जहां कुलदीप ने बाहर आकर रिश्वत की रकम लेकर कार के डेशबोर्ड में रख लिए। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी ने एसीटीओ कुलदीप गोदारा को धरदबोचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें