फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर कंपनी में डकैती कर लूटी 52 लाख की केबल, गिरफ्त में छह बदमाश 

Sun, 03 Sep 2017 01:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्त में छह बदमाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
इस्टेलिंग सोलर कंपनी में डकैती कर लाखों रुपए की तांबे की केबल लूट की वारदात का पर्दाफाश कर पुलिस ने गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्त में लिया है। आरोपियों लूटी गई केबल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में लूटी गई केबल जलाकर इसमें तांबा निकालकर कबाड़ियों को बेचने की बात स्वीकार की है। यह कार्रवाई राजस्थान में जोधपुर जिले की बाप थाना पुलिस ने की। पुलिस कमिश्नर अशोक राठौर के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी स्वरूपसिंह, किशनाराम विश्नोई, पूनमचंद विश्नोई, सोनाराम, मोहम्मद यासिन व उम्मेदराम है। 5 जुलाई को गिरोह से जुड़े 12-13 बदमाश कुछ गाड़ियों में सवार होकर कंपनी के यार्ड पर पहुंचे। जहां उन्होंने गार्ड को  मारपीट कर बंधक बना लिया। इसके बाद हाईक्वालीटी तांबे की केबल के बंडल लूटकर उन्हें गाड़ियों में भरकर भाग निकले।

तांबे की कीमत करीबब 52 लाख रूपए आंकी जा रही थीं। कंपनी की ओर से दर्ज मुकदमे पर बाप थाना पुलिस ने पुलिस ने अनुसंधान शुरु कर दिया। तब मुखबिर की सूचना पर गिरोह का पता चला। इसके बाद पुलिस ने कल गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्त में ले लिया। जबकि अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें