फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर जा रहे चार कर्मचारियों की ऐसे आई मौत

Tue, 13 Jun 2017 06:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई जीप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उदयपुर के परसाद थाना इलाके के निकट मंगलवार को हुए सड़क हादसे ने चार जनों की जान ले ली। ये सभी लोग खेरवाड़ा में स्थित पीडब्ल्यूडी में कार्यरत थे और रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब साढे ग्यारह बजे नेशनल हाइवे—8 पर पारई गांव के पास जीप आरजे 27 यूए 2287 और टैंकर जीजे 06-एवी-2436 में जबरदस्त भिडंत हो गई। ये भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि जीप टैंकर से टकराकर बुरी तरह पिचक गई। इसके चलते दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में और एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में मरने वाले लोगों के नाम कमलेश बुनकर, ओमप्रकाश दायमा, जमनालाल गमेती और इकबाल बताए जा रहे हैं।

कैलाश चंद बुनकर जयपुर का रहने वाला था। ये लोग उदयपुर से जीप में सवार होकर रोजाना की तरह खेरवाडा स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय में सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी रास्ते में परसाद में पाराई गांव के समीप जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूदकर दूसरी ओर सड़क पर चली गई। तभी सामने से आ रहे टैंकर ने जीप को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। इस दौरान यहां कुछ देर के लिए यातायात जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में आधा दर्जन लोग भी घायल हो गए, जिनमें अभी तरवेज की एमबी चिकित्सालय में स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें