फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां—बेटे की सड़क हादसे में मौत

Thu, 27 Apr 2017 08:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झुंझुनूं में बीड़ के पास ओवरटेक के चक्कर में लोक परिवहन बस ने बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार मां—बेटे को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बाइक सवार काजी का बास, पिलानी निवासी शर्मिला (42) और उसका पुत्र अजय (23) बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में जा रहे थे। अस्पताल में दोनों अपने किसी परिचित से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लोक परिवहन बस झुंझुनूं से पिलानी की तरफ जा रही थी। बीड़ के पास ओवरटेक के चक्कर में बस चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार अजय व मां शर्मिला सड़क पर उछलकर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय बीडीके अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें