एक पिकअप चालक की लापरवाही ने आज एक मासूम की जान ले ली। वह अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर पास ही गांव में जा रहा था।
घटना नागौर जिले के रेण गांव की है। जानकारी के अनुसार कुचेरा निवासी राजू अपने 7 साल के बेटे किटू के साथ पास के ही गांव जा रहा था। इसी दौरान रेण के पास तेज गति में आई पिकअप ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे 7 साल के मासूम किटू की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को मेड़ता के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से राजू को अजमेर के जेएलएन अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। यहां राजू की हालत गंभीर बनी हुई है।