बीकानेर में शुक्रवार की शाम एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जिले के लूणकरणसर में हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार लूणकरणसर में एक कार ओवरटेक करते समय ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में कार में सवार दो बच्चों, एक महिला समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी महाजन निवासी बताए जा रहे है।