न्यू ईयर का पहला दिन ही एक परिवार के लिए काल बनकर आया। जिसने न्यू ईयर सेलीब्रेशन करने गए परिवार की खुशियां छीन ली। एक हादसे में इस परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के मुताबिक हादसे का शिकार परिवार झुंझूनूं जिले में पिलानी तहसील के खुडानिया गांव का रहने वाला था। हादसे में मारे गए परिवार का मुखिया अनिल (42) पुत्र वासुदेव शर्मा बहादुरगढ़, हरियाणा में परिवार के साथ रहते थे। वहीं, कांट्रेक्टर थे। वे न्यू ईयर सेलीब्रेट करने के लिए परिवार के साथ पिलानी स्थित अपने गांव आए थे।
दो बच्चियों की हालत अभी भी गंभीर
डेमो इमेज
- फोटो : Demo pic
नए साल के पहले दिन अनिल और उनका परिवार कार से खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी के दर्शन कर बहादुरगढ़, हरियाणा लौट रहा था।
झज्झर के पास तेज रफ्तार एक निजी वीडियोकोच बस ने अनिल शर्मा की कार को जोरदार टक्कर मारी। इससे कार चला रहे अनिल शर्मा, उनकी पत्नी अनुजा, दस साल का बेटा नमन, मां पाना देवी, भाभी कृष्णा देवी की मौत हो गई। हादसे में अनिल की बेटी अदिति और भतीजी समृद्धि गंभीर रूप से घायल हो गई। उन दोनों को रोहतक रेफर किया गया है।