सौतेले भाई ने पन्द्रह साल की नाबालिग बहन के साथ रेप किया था। अब पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता के परिवार ने बच्चे को अपनाने से मना कर दिया है।
ये सनसनीखेज मामला चुरू के सरदार शहर का है। यहां एक सौतेले भाई ने 15 वर्षीय किशोरी का रेप कर दिया। इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता ने सोमवार को चुरू के राजकीय डीबी अस्पताल के मातृ शिशु केंद्र में लड़की को जन्म दिया।
बच्ची के जन्म के बाद परिजनों ने उसे अपनाने से मना कर दिया। इसके बाद मामले में बाल कल्याण समिति ने समझाईश की, लेकिन परिजन नहीं माने। ऐसे में बच्ची को बाल कल्याण समिति ने संभाला। बच्ची की तबीयत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दरअसल पीड़िता की मां की मानसिक स्थिति सही नहीं है। ऐसे में उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। पीड़िता का सौतेला भाई भी नाबालिग है। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर बहन का गैंगरेप किया। इसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई। जैसे ही उसकी सौतेली मां को पता लगा तो उसने उसे घर से निकाल दिया। किशोरी अपनी दादी के पास चली गई।