फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी नागरिक पर ऐसी मेहरबानी करना पड़ गया भारी

Fri, 22 Dec 2017 04:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तानी नागरिक को बिना पहचान पत्र के कमरा देना और उसे अपनी आईडी से मोबाइल सिम दिलवाना भारी पड़ गया। पुलिस ने दो आरोपियों को धरदबोचा। 
विज्ञापन



मामला अजमेर के दरगाह थाना इलाके का है। दरगाह पुलिस ने कोटा के सहारनपुर थाना पुलिस की मदद से पाकिस्तानी नागरिक को सिम दिलवाने और अवैध रूप से होटल में कमरा देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

दरगाह थाना पुलिस के मुताबिक पाकिस्तानी नागरिक हनीफ मोहम्मद गत 6 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के कुछ लोगों के साथ भारत आया था। 
विज्ञापन

कोटा से अजमेर आया था

arrest shimla
पुलिस के अनुसार, पाकिस्तानी हनीफ कुछ दिन कोटा में रूका। इसके बाद वह अजमेर भी आया। यहां पर हनीफ मोहम्मद को मुस्लिम मोची मोहल्ला स्थित सरताज होटल में बिना आईडी कमरा उपलब्ध करवाया गया। इतना ही नहीं उसे अपनी आईडी से सिम लेकर भी दी। 

इस मामले में कोटा के सहारनपुर से एएसआई बृजराज सिंह अजमेर पहुंचे। उन्होंने होटल मैनेजर इरफान नवी को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने दबोचा है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें