फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता की पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, प्रेमिका और मासूम बेटे को मारी थी गोली

Tue, 23 Jan 2018 05:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
मृतका सोहनी का फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
लव अफेयर में भाजपा नेता की पत्नी और बेटे को गोलियों से भूनकर हत्या करने वाला कातिल मृतका महिला का प्रेमी ही निकला। दोहरे हत्याकांड के दो दिन बाद ही फरार हुए प्रेमी को आज पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन


फिलहाल हत्या के पीछे वजह सामने नहीं आ सकी है। पूछताछ के बाद इसका खुलासा होगा। वारदात राजस्थान के कोटा शहर में हुई थी। जहां रविवार शाम को चोपड़ा फार्म में रहने वाले भाजपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर नीरज पाराशर की पत्नी सोहनी पाराशर (35) और 12 साल के बेटे पीयूष की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

यह वारदात लव अफेयर के चलते सोहनी के प्रेमी चेतन शर्मा उर्फ चंद्रकांत पाठक उर्फ दिलीप ने की थी। उसे भीमगंजमंड़ी थाना पुलिस ने आज श्योपुर से गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए आईजी रेंज विशाल बंसल व एसपी कोटा शहर अंशुमन भोमियां के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई थी। 
विज्ञापन


 

प्रेमिका के कनपटी और बेटे के सीने में मारी गोली

गोलियां दागकर हत्या - फोटो : Demo pic
पुलिस के मुताबिक 21 जनवरी की देर शाम को नीरज पाराशर शाम करीब साढ़े 7 बजे घर से बाहर गए थे। घर पर पत्नी सोहनी अपने बेटे पीयूष और दो साल की बेटी तान्या के साथ मौजूद थी। तभी आरोपी चेतन शर्मा उनके घर पहुंचा।

उसने रिवॉल्वर से सोहनी पाराशर की कनपटी पर गोलियां दागकर हत्या कर दी। वहीं, उसके बेटे पीयूष के सीने में गोली मारकर कत्ल कर डाला। वारदात के बाद नीरज घर लौटे तब पत्नी व बेटे की हत्या का पता चला। उन्होंने हत्या में चेतन शर्मा उर्फ चंद्रकांत पर संदेह जताते हुए केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन

दो माह पहले प्रेमी के साथ गई, 10 दिन पहले लौटी थी

crime - फोटो : Demo pic
पूछताछ में सामने आया था कि करीब दो महिने पहले नीरज की पत्नी सोहनी अपने पीहर मुरैना, मध्यप्रदेश में रहने वाले पड़ोसी चेतन शर्मा उर्फ चंद्रकांत पाठक के साथ भाग गई थी। तब नीरज ने पत्नी की गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। करीब 10 दिन पहले ही वह वापस लौटी थी।

बताया जा रहा है कि लंबे अरसे से सोहनी और चेतन का लव अफेयर चल रहा था। घर से भगा ले जाने के बाद चेतन ने सोहनी के साथ बिताए दिनों के फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें