फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की नीयत हुई खराब, नशीला पदार्थ खिला किशोरी को 10 दिन तक बनाया हवस का शिकार

Tue, 20 Feb 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी पर परिजनों को पूरा विश्वास था। लेकिन उसने उनके भरोसे का कत्ल कर दिया। पड़ोसी नाबालिग के साथ ऐसा घिनौना काम कर सकता है, इसका जरा भी अंदाजा नहीं था। 
विज्ञापन


दरअसल गाजियाबाद जिले के खोड़ा की रहने वाली एक नाबालिग से पड़ोसी युवक ने 10 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी उसे बहलाकर कासगंज ले गया और यहां वह रोजाना नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। 

दो दिन पहले किशोरी किसी तरह भाग निकली और घर पहुंची। परिजनों ने सोमवार को थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

rape
पुलिस के मुताबिक खोड़ा में रहने वाली किशोरी को 10 दिन पहले पड़ोस में रहने वाला युवक बहलाकर कासगंज ले गया था। युवक ने उसे एक घर में बंधक बनाकर रखा हुआ था। नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। 

दो दिन पहले किशोरी वहां से किसी तरह भाग निकली। वह अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को आप बीती बताई। परिजनों ने थाना खोड़ा में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दी। 
एसएचओ ध्रूव भूषण का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर पीड़िता के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल कराया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें