झुंझुनूं के नंगली गुजरान गांव में एक विवाहिता बाथरूम में ऐसे हाल में मिली कि हर कोई दंग रह गया। विवाहिता ने यहां मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करते थे। महिला की शादी सवा साल पहले ही हुई थी और उसकी कोख में बच्चा भी पल रहा था। मृतका का पति बीएसएफ में कार्यरत है।
चौंकाने वाला पूरा मामला राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, बबाई निवासी मूलचंद मेघवाल की बेटी सोना की शादी नंगली गुजरान निवासी बजरंग लाल के बेटे राजेश मेघवाल से 14 नवम्बर 2016 को हुई थी। शादी के बाद से ही सोना को उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज लाने के लिए परेशान किया जाने लगा। इससे तंग आकर उसने बाथरूम में खुद पर तेल उड़ेलकर आग लगा ली।
मृतका के पिता ने कही ये बात
demo pic
बाथरूम से चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर आए और उसे अस्पताल लेकर जाने लगे। इसी दौरान अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर नवलगढ़ डीएसपी प्रभातीलाल और थाना अधिकारी अशोक चौधरी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस संबंध में मृतका के पिता ने सोना के पति राजेश, ससुर बजरंगलाल, सास विमला, देवर दिनेश और ननद के खिलाफ दहेज के लिए जलाकर मारने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।