फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौट रहे परिवार को हाइवे पर पिस्टल दिखाकर लूटा, SUV में आए थे बदमाश

Mon, 19 Feb 2018 04:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
crime - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
दिल्ली से लौट रहे एक परिवार को बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लूट लिया। हथियारों से लैस ये बदमाश एक SUV में सवार होकर आए थे। 
विज्ञापन


यह वारदात जयपुर ग्रामीण जिले के चंदवाजी थाना इलाके में हुई। लूट की वारदात कलीम अहमद और उनके परिवार के साथ हुई। वह जयपुर में चांदपोल बाजार स्थित तोपखाना के रास्ते में रहते है। वह परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में दिल्ली गए थे। जहां से रविवार देर रात को कार से जयपुर लौट रहे थे। 
विज्ञापन

कार को ओवरटेक कर आगे लगाई बोलेरो, फिर लूटपाट

CRIME SCENE - फोटो : Demo pic
रात करीब 3 बजे उनकी गाड़ी जयपुर-दिल्ली हाइवे पर चंदवाजी इलाके में अमेठी यूनिवर्सिटी पहुंची। 

तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कलीम अहमद की कार को ओवरटेक किया और उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। तीन-चार बदमाशों ने कलीम और उनके परिवार को पिस्टल दिखाकर डराया-धमकाया। फिर कार में मौजूद महिलाओं से आभूषण, कीमती सामान, मोबाइल फोन व तीन-चार हजार रुपए नकदी और कार लूटकर भाग निकले।

वारदात के बाद राहगीरों की मदद से सड़क पर खड़े पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। तब चंदवाजी थानाप्रभारी अमीर हसन मौके पर पहुंचे। नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें