ज्वैलरी के एक शोरूम में आज फिल्मी स्टाइल में चोरी हुई। चोरी का तरीका देखकर पुलिस भी दंग रह गई।
मामला जयपुर के गोपालपुरा इलाके का है। यहां डीएन ज्वैलर्स के शोरूम में चोरों ने करीब 40 लाख रुपए मूल्य की चोरी हुई है। पुलिस के अनुसार, चोरों ने एक लोहे के एंगल पर रस्सी बांधी और फिर उसे तीसरी मंजिल पर फेंक कर अटका दिया। इसके बाद चोर तीसरी मंजिल पहुंचे और वहां मोटी दीवार को तोड़कर शोरूम में घुसे और कीमती ज्वैलरी लेकर फरार हो गए।