फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का 'पीहर प्रेम' इतना अखरा कि चाकू से कर दिए 35 वार

Sat, 27 Jan 2018 12:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
पति को पत्नी का बार बार पीहर जाना इतना अखरा कि उसने बेदर्दी से कत्ल करने की योजना बना ली। उसने चाकू के ताबड़तोड़ वार करके पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


अपनी तरह का ये अजीब मामला है झालावाड़ के खानपुर गांव का। यहां स्थित लाखाखेड़ी रोड पर दो दिन पहले एक महिला की लाश मिली थी। उस पर धारदार हथियार से वार किए गए थे और ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की कोशिश भी की गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान मानसिंह ऐरवाल की पत्नी बादाम बाई के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि पति मानसिंह पत्नी के गृहकलेश और बार बार पीहर जाने की जिद्द करने से परेशान था। ऐसे में उसने मेला दिखाने के नाम पर पत्नी को अपने साथ लिया। दिन भर मेले में घुमाया। रात में अंधेरा होने के बाद वे निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मारा फिर आग लगा दी

डेमो इमेज
दिन भर मेले में घूमने के बाद रास्ते में सूनसान इलाके में आने के बाद उसने पत्नी को गाड़ी से नीचे गिरा दिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। उस पर करीब 35 वार किए।

इसके बाद महिला जब ढेर हो गई तो उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घर पहुंचकर उसने पत्नी के मेले से बिना बताए कहीं चले जाने की  बात कही। दोनों की शादी बचपन में ही हो गई थी और चार बच्चे थे।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें