फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 स्कूली छात्रों ने गैंपरेप कर 100 फीट गहरे कुएं में फेंका, 40 घंटे तड़पती रही छात्रा 

Wed, 31 Jan 2018 03:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
कुएं में फेंका, तड़पती रही छात्रा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पांच स्कूली छात्रों ने 11 वीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप किया। इसके बाद उसे अचेत हालत में 100 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। करीब 40 घंटे तक तड़पती रही छात्रा की चीख सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे जिंदा बाहर निकाला।
विज्ञापन


पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। शर्मसार करने वाली दरिंदगी की यह वारदात राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी कस्बे में हुई है। मुकदमा रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता की कस्बे के ही एक स्कूल में पढ़ने से वाले दो आरोपी छात्रों से जान-हचान थी। 27 जनवरी की रात को बहाना बनाकर छात्रों ने पीड़िता को उसके घर से बाहर बुलाया। इसके बाद आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया और उसे सूनसान जगह ले गए।
Trending Videos

मरने के लिए 100 फुट गहरे कुएं में धकेला

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo pic
वहां पांचों आरोपी छात्रों ने नाबालिग छात्रा से गैंगरेप किया। जब छात्रा अचेत हो गई तो उसे घर से करीब 200 मीटर दूर करीब 100 फीट गहरे कुएं में फेंक कर भाग गए।

करीब 40 घंटे तक पीड़िता कुएं में तड़पती रही। होश में आने पर उसने चीख-पुकार मचाई तो मंगलवार तड़के किसी स्थानीय व्यक्ति को ध्यान उस पर गया। उसने अन्य लोगों बुलाया और उसे रस्सी से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। 
विज्ञापन

स्थिति गंभीर जयपुर रैफर किया

rape - फोटो : demo pic
दूसरी तरफ, छात्रा समय पर घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे तलाशते हुए थाने पहुंचे। खेतड़ी थानाप्रभारी हरदयाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।

आरोपी छात्र भी नाबालिग है। छात्रा अभी ज्यादा बयान देने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है। छात्रा के पैर में फ्रैक्चर के साथ सिर में भी गंभीर चोट आई है। हालत गंभीर होने से उसे खेतड़ी से जयपुर रैफर कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें