फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल की बालिका को अगवा कर बनाया बंधक, तीन युवकों ने किया गैंगरेप 

Fri, 15 Dec 2017 01:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
gang rape - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
महज 13 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फैक्ट्री में काम करने वाले तीन युवकों ने बच्ची को अगवा कर एक कमरे में बंधक बनाया और रातभर गैंगरेप किया।
विज्ञापन



यह मामला राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके का है। दूसरे दिन सुबह गैंगरेप की शिकार पीड़िता तीनों युवकों के चंगुल से मुक्त होकर जैसे-तैसे घर पहुंची तब इस दरिंदगी का पता चला। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंकज सैनी उम्र 19 साल, शिवम उम्र 20 साल और तीसरा आरोपी किशन उर्फ कृष्णा उम्र 21 साल है। ये तीनों मूल रुप से मेरठ, उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। यहां मुरलीपुरा इलाके में रोड नंबर 5 पर श्याम मित्र मंडल कॉलोनी में एक कमरा किराए पर लेकर रहते है और एक फैक्ट्री में मजदूरी करते है।
विज्ञापन

रातभर किया गैंगरेप​

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo pic
वहीं, दुष्कर्म की शिकार 13 वर्षीया पीड़िता मूल रुप से बिहार की रहने वाली है। यहां मुरलीपुरा क्षेत्र में माता-पिता के साथ किराए से रहती है। वह 12 दिसंबर की रात को घर के बाहर कचरा फेंकने गई थी। तभी एक आरोपी उसे मिला और बहला फुसलाकर उसे कमरे पर ले गया। जहां तीनों आरोपियों ने मिलकर पीड़िता को बंधक बना लिया और रातभर उससे गैंगरेप​ किया।

अगले दिन सुबह उसे धमकाकर छोड़ दिया। तब पीड़िता बालिका किसी तरह अपने घर पहुंची। उधर, बेटी के रातभर घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। वे उसे तलाश करते रहे। पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन पता नहीं चला। 
विज्ञापन

शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे

demo pic - फोटो : demo pic
​ गैंगरेप की शिकार बच्ची घर पहुंची तब परिजनों के पूछने पर उसने दरिंदगी का वाकया बताया। इसके बाद परिजनों ने मुरलीपुरा थाने पहुंचकर गैंगरेप और अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया। केस का अनुसंधान एसीपी झोटवाड़ा आस मोहम्मद को सौंपा गया।

इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को नामजद कर पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया। बयान नोट किए और आरोपियों की तलाश में जुट गई। कल देर रात आरोपियों के शहर छोड़कर भागने की सूचना ​मिली तब पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों को टोंक रोड पर नारायण सिंह सर्किल बस स्टैंड से धरदबोचा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें