फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत के दर्शन करने जा रहे थे रास्ते में नजर आ गए 'यमराज'

Tue, 02 Jan 2018 07:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैन संत के दर्शन करने आ रहे एक परिवार के साथ राह में भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में परिवार कई लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


अजमेर स्थित नारेली जैन मंदिर में सुधा सागर महाराज के दर्शन करने आ रहा परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। झांसी के मोहनगढ़ निवासी सुरेन्द्र का परिवार नारेली में सुधा सागर महाराज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहा था। जैन तीर्थ स्थान से थोड़ी दूरी पहले एक ट्रक ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इस हादसे में स्कॉर्पियो पलट गई और उसमें सवार परिवार के छह सदस्य और ड्राईवर घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में चीख पुकार मच गई। लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर जेएलएन अस्पताल भेजा, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक व खलासी भाग गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें