फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ साल के बुजुर्ग ने नाबालिग को बनाया 'शिकार', अब मिली ये सजा

Fri, 09 Feb 2018 07:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
पांच साल पहले साठ साल के एक वृद्ध ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिव्यांग नाबालिग के साथ घिनौना काम करने के आरोपी इस वृद्ध को अदालत ने आज सजा सुनाई है। 
विज्ञापन



जयपुर में पोक्सो मामलों की विशेष अदालत ने दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले साठ वर्षीय गंगाधर बर्मन राजवंशी को दस साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर बीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

अभियोजन पक्ष की ओर से से अदालत को बताया गया कि अभियुक्त और पीड़िता का परिवार सोडाला थाना इलाके में एक ही मकान में किराए पर रहता था। घटना के दिन 12 मार्च 2013 को पीड़िता के माता-पिता काम पर गए हुए थे। शाम को पीड़िता की मां ने घर आकर देखा तो अभियुक्त पीड़िता से दुष्कर्म करता दिखा। पीड़िता की मां के शोर मचाने पर अभियुक्त वहां से भाग गया। इस पर पीड़िता की मां की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें