फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से फोन पर झगड़े के बाद मां ने उठाया ये कदम, देखकर बिलखने लगे बच्चे

Sun, 28 Jan 2018 04:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पति से फोन पर हुए झगड़े के बाद एक महिला ने तैश में आकर अपने दो मासूम बच्चों के सामने ही जान दे दी। मां को आंखों के सामने फंदे से झूलता देख दोनों मासूम भाई-बहन बिलखने लगे। तब घटना का पता चला।
विज्ञापन


यह मामला राजस्थान के भरतपुर शहर का है। यहां नगला दौलतपुर, भरतपुर निवासी वर्षा (26) की चार साल पहले विनोद यादव से हुई थी। वे दोनों हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मथुरा गेट थाना इलाके में रह रहे थे। उनके दो बच्चे हैं। इनमें तीन वर्षीया बेटी गुनगुन और डेढ़ साल का बेटा डुग्गू है। वर्षा का पति विनोद यादव गुड़गांव में एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी डिपार्टमेंट में काम करता है।

कल शाम को विनोद ने वर्षा को फोन किया था। तब उनमें किसी बात पर बहस हो गई। आपसी झिकझिक के बाद वर्षा ने फोन काट दिया। इसके बाद वर्षा ने तैश में आकर कमरे के रोशनदान से चुन्नी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उस वक्त वर्षा के दोनों बच्चे भी वहीं कमरे में मौजूद थे। वे दोनों मां को देखकर बिलखते रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पापा ने कहा था कि मम्मी को ऊपर मत जाने देना

- फोटो : Demo pic
पुलिस के मुताबिक वर्षा से बातचीत के बाद विनोद ने तत्काल अपने पड़ोसी को फोन कर वर्षा की तबीयत ठीक नहीं होने की बात कहते हुए उसे संभालकर आने की बात कही। पड़ोसी विनोद के घर पहुंचा तब कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला।

पड़ोसी ने इसकी जानकारी विनोद को दी। तब विनोद के कहने पर ही पड़ोसी ने आसपास के लोगों की मदद से बंद दरवाजा तोड़ दिया। तब कमरे में दोनों ​बच्चे रोते बिलखते नजर आए। भीतर रोशनदान के फंदे से वर्षा लटक रही थी।

विनोद की बड़ी बेटी ने बताया कि उसे पापा ने फोन कर कहा था कि मम्मी को ऊपर मत जाने देना। इसके बाद उसने पड़ोसी को फोन किया। फिलहाल खुदकुशी की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने आज विनोद के गुड़गांव से भरतपुर पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें