इस गैंग के वाहन चोरों में सनक इतनी है कि चुराई गई बाइक का पेट्रोल खत्म जाए तो उसे वहीं आग के हवाले कर हाथों हाथ दूसरी वारदात कर वाहन चुराकर भाग जाते है। ऐसा ही एक शातिर वाहन चोर गिरोह जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गिरोह के कब्जे से चुराए गए 5 चौपहिया लक्जरी गाड़ियां और 15 मोटरसाईकिल बरामद की गई है।
यह कार्रवाई की है जयपुर के पश्चिम जिले की हरमाड़ा थाना पुलिस ने। डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सायर सिंह उर्फ बंटी मीणा उम्र 21 साल, निवासी गांव निवाणा थाना चौमूं हाल किरायेदार बालाजी विहार, हरमाड़ा है। दूसरा आरोपी मूलचन्द मीणा उम्र 18 साल निवासी गांव नान्दरी, मीणों का मोहल्ला थाना रेनवाल जयपुर हाल किरायेदार बालाजी विहार, हरमाड़ा है। तीसरा आरोपी शिवशंकर सैनी उम्र 32 साल निवासी बदनपुरा, चौमूं है। चौथा आरोपी अमन कुमावत उम्र 28 साल निवासी वार्ड नंबर 17 पटवों का मोहल्ला, कालाडेरा हाल किरायेदार आनंद विहार ए, झोटवाड़ा है, जबकि पांचवां आरोपी नूतन उर्फ लोकेश जांगीड़ उम्र 30 साल निवासी बदनपुरा चौक,चौमूं हाल वैशाली नगर जयपुर है। वह चौमूं थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
एक बाइक की तलाश में पकड़ा गया शातिर गैंग....
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
एडिशनल एसपी रतन सिंह के निर्देशन में एसीपी चौमूं दिनेश शर्मा और हरमाड़ा थानाप्रभारी लखन सिंह खटाणा के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की गई थी। गत 22 दिसंबर को चोरी हुई एक बाइक की तलाश में मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने 4 सी काॅलोनी, लोहामंडी रोड से गैंग में शामिल वाहन चोरों को पकड़ा।
इस गैंग से जुड़े शातिर वाहन चोर किराए के मकानों में रहते है और फिर रैकी कर वाहन चुराते है। हिस्ट्रीशीटर नूतन जांगीड़ उर्फ लोकेश के सम्पर्क में आने के बाद यह गैंग आर्डर और मांग के अनुसार चौपहिया वाहन भी चुराने लगे। इस गिरोह की सनक इतनी है कि ये लोग वाहन चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर गाड़ी उपयोग में लेते है।
जहां पेट्रोल खत्म हो जाता है। वाहन को वहीं छोड़कर दुसरी वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। कई बार सनक में आकर चुराए गए वाहन को आग के हवाले कर देते थे। कालवाड़ क्षेत्र में इस गैंग ने एक कार व एक बाइक को फूंक दिया था।
किराएदार तस्दीक नहीं करवाने पर मकान मालिक भी गिरफ्तार
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
पुलिस ने बताया कि छठवां नन्दलाल शर्मा उम्र 40 साल निवासी बालाजी विहार, लोहामण्डी रोड, हरमाड़ा जयपुर है। वह मकान मालिक है। आरोपियों ने चुराई गई गाड़ियां नंदलाल के मकान में खड़ी की, लेकिन नंदलाल ने ना संदेह व्यक्त किया और नाहीं इन गाड़ियों के बारे में पूछा। उसने वाहन चोर सायर सिंह व अन्य को बिना तस्दीक करवाए किराएदार रखा।
ऐसे में पुलिस ने नंदलाल शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी लखन सिंह खटाणा ने बताया कि गैंग की निशानदेही पर रींगस रोड़, चौमूं स्थित शिवशंकर के गैराज से अन्य वाहन चोरों को पकड़कर वहां से चुराई गई 5 चौपहिया और 15 दुपहिया वाहन बरामद किए। पूछताछ में गैंग ने वाहन चोरी की करीब 30 वारदातें शहर के कई इलाकों से करना बताई।