आर्थिक तंगी और मनमुटाव में एक व्यापारी घर से निकल तो गया, लेकिन उसे पता नहीं था कि उसकी मुसीबत अब और बढ़ने वाली है।
19 दिन की कई तरह की मुसीबतें झेलने के बाद आज ये व्यापारी अचानक घर पहुंचा तो परिजनों के चेहरे चमक उठे। यह मामला राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना कस्बे का है। जहां आज मोदी परिवार में खुशी का माहौल था। वजह थी कि गारमेंट कारोबारी पवन मोदी 19 दिन बाद आज घर लौटे थे।
आप बीती सुनाई तो...
डेमो
- फोटो : डेमो
सूचना मिलने पर कोतवाली थानाप्रभारी उदयसिंह भी आ गए। तब पूछताछ में पवन ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से परेशान होकर घर से निकल गया था। इसके बाद 26 नवम्बर को परिजनों ने कोतवाली थाने में पवन मोदी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
जिसमें बताया कि पवन मोदी दुकान का सामान ख़रीदने के लिए दिल्ली जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। उनसे संपर्क भी नहीं हुआ। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य जानकारों से पूछताछ कर पवन मोदी का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
जानकारी के अनुसार पवन मोदी ननिहाल में गोद आया है। वहीं, उसकी मौसी का लड़का योगेश भी रहता है। दोनों के बीच किसी बात पर अनबन हो गई। वहीं, पवन आर्थिक तंगी से भी परेशान था। ऐसे में वह घर से निकल गया। उसने बताया कि ट्रेन से दिल्ली जाते समय सफर में किसी व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर नुकीली चीज लगाई। इससे वह बेहोश हो गया और जब उसे होश आया तो वह अहमदाबाद पहुंच गया। होश में आने के बाद उसने खुद को संभाला और पुलिस की मदद से वह शुक्रवार सुबह आज घर लौट आया।