टैक्सी चलाने वाले एक व्यक्ति की ख्वाहिश थी कि वो खुद की टैक्सी खरीदे। इसके लिए उसने अपराध का रास्ता अपनाया।
जैसलमेर की पुलिस ने लाखों की नकबजनी का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने पुलिस थाना कोतवाली में रिपोर्ट की है कि अज्ञात चोरों ने मेरे घर का ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सामान सोना चांदी के गहने, नगदी एवं अन्य सामान चुरा लिया है।
शहर कोतवाल देवरावरसिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा पूर्व के चालानशुदा नकबजन, चोरों से गहन पूछताछ की गई तथा पुलिस थाना कोतवाली के हल्का क्षेत्र एवं जिले के अन्य थानों के क्षेत्र में रात-दिन चोरों की तलाश जारी रखी गई। इसके साथ ही पुराने चोरों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई, इसी दौरान जरिये मुखबीर इतला मिली की घटना के दिन एक व्यक्ति को घटना स्थल के आस पास घूमते हुए देखा गया।