अजमेर स्थित उत्तर पश्चिम रेलवे के लोको कारखाने में आज दोपहर उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब कारखाने के ट्रैफिक एरिया में काम करते समय सीनियर सेक्शन इंजीनियर हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, उत्तर पश्चिम रेलवे लोको कारखाने में नवनीत पटेल सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। नाॅर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाॅयज यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र भटनागर ने बताया कि नवनीत कारखाने में काम कर रहा था। इस दौरान मशीन की चोट लगने से वह गिर गए और हादसा हो गया। उनके सिर में काफी गहरी चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई। मृतक नवनीत पटेल धोलाभाटा का रहने वाला था। उनकी मौत की सूचना पर पूरे लोको कारखाने में माहौल गमगीन हो गया और कई कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे।
मृतक के शव को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के मोर्चरी में भिजवाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं रेलवे की ओर से एक कमेटी गठित कर हादसे की जांच करवाई जा रही है।