फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली नगर में हुक्का बार पर छापा, संचालक गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2017 04:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर     
विज्ञापन
हुक्का बार - फोटो : File photo
विज्ञापन
राजधानी जयपुर के वैशाली नगर इलाके में पुलिस ने बीती देर रात को एक हुक्का बार पर छापा मारा। मामले में पुलिस ने संचालक को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिछले दिनों इसी हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा था। सोमवार देर रात वहां फिर अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शहर में ऐसे और भी कई जगहों पर हुक्का बार चल रहे है। लेकिन कार्रवाई के बावजूद भी इनमें पुलिस कार्रवाई का खौफ नहीं है और बेखौफ होकर ये हुक्का बार चल रहे है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई बीती देर रात को गांधीपथ स्थित फ्लैप जैक नामक हुक्का बार पर की गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब पुलिस को वहां नाबालिग बच्चे भी बड़ों के साथ हुक्का पीते नजर आए। तब पुलिस ने मौके से 6 हुक्के, 5 चिल्म, 9 फ्लेवर बरामद कर संचालक पंकज जैन को हिरासत में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें