बाहर से लड़कियां बुलाकर वेश्यावृत्ति कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छापा मारकर बांग्लादेश की एक युवती समेत तीन लोगो को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।
मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का है। हनुमानगढ़ वृत्ताधिकारी वीरेंद्र जाखड ने बताया कि यह कार्रवाई ज्योति कॉलोनी में की गई। कार्रवाई के दौरान नोएडा निवासी टीनी, बांग्लादेश की निवासी पूजा उर्फ सबीना व हनुमानगढ़ टाऊन निवासी गौरव अरोड़ा नामक युवक को पकड़ा गया।