फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल व्यवसायी पर गोली चलाने वाला प्रोपर्टी डीलर गिरफ्तार

Mon, 03 Jul 2017 08:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा में करीब 25 दिन पहले होटल व्यवसायी पर फायर कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी प्रोपर्टी डीलर को किशोरपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


प्रोपर्टी डीलर इमरान ने पैसे लेने के चलते होटल व्यवसायी साजिद पर हमला किया था। वारदात 8 जून की है जब साजिद अपनी कार से घर जा रहा था उसी दौरान रास्ते में इमरान ने उस पर गोली चला दी थी। गनीमत रही कि गोली कार के शीशे से टकरा गई, जिससे साजिद बाल—बाल बच गया था। थानाधिकारी हीरालाल ने बताया कि फायरिंग की घटना के बाद आरोपी इमरान कोटा से मुंबई भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी का मुंबई तक पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब जब वह मामला ठंडा होने पर कोटा आया तो मुखबिर की सूचना के बाद पकड़ा गया। अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पिस्टल को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें