फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एसडीएम आॅफिस के बाहर शराब ठेकेदार पर दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां, मौत

Tue, 11 Apr 2017 12:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
dead body after murder - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर जिले के जमवारामगढ़ तहसील में हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने सोमवार को शराब व प्रोपर्टी कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला किया और गोलियां बरसाकर हत्या कर डाली।


जमवारामगढ़ उपखंड मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के आॅफिस के बाहर दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा—तफरी मच गई। चंद सैकंडों में सैंकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं, बेखौफ बदमाश हत्या के बाद जीप से भाग निकले। हत्या से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया। ऐसे में सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण डॉक्टर रामेश्वर व एडिशनल एसपी रामप्रकाश शर्मा समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाया गया। किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी जमवारामगढ़ में लगा दिया गया।
 
विज्ञापन

जीप में सवार थे चार नकाबपोश

crowd after murder - फोटो : Vishnu Sharma
पुलिस ने बताया कि हत्या का शिकार सीताराम गुर्जर करीब 38 साल का था। वह जमवारामगढ़ तहसील में इंद्रगढ़ गांव का रहने वाला था। वह प्रोपर्टी व शराब का कारोबार करता था। पिछले दिनों उसे शराब की दुकान आवंटित हुई थी। यह दुकान साऊ मोड़ के पास स्थित एसडीएम कार्यालय के समीप ही है। 

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे सीताराम गुर्जर अपने शराब की दुकान पर आया था। उसकी कार एसडीएम आॅफिस के बाहर ही खड़ी थी। तभी काले रंग की एक जीप वहां आकर रुकी। जिसमें सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने पहले धारदार हथियार से सीताराम के गले व अन्य हिस्सों पर हमला किया। इसके बाद गोलियां बरसाते हुए उसकी हत्या कर डाली और तुरंत जीप से भाग निकले। फायरिंग की आवाज से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कुछ देर बाद देखा तो सीताराम की लहूलुहान हालत में लाश कार की आगे वाली सीट पर पड़ी थी। यह देखकर लोगों की रुह कांप उठी। हत्या की खबर फैलते ही सैंकड़ों की संख्या में लोग इककट्ठा हो गई।
Next
AU ऐप में पढ़ें