फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों का शातिराना अंदाज, एटीएम में करते हैं ऐसे वारदात

Mon, 27 Nov 2017 08:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एटीएम
विज्ञापन
अजमेर की ब्यावर थाना पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी की वारदात अंजाम देने वाले दो सगे भाईयों सहित तीन  बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से एटीएम कार्ड भी जप्त किए गए हैं।
विज्ञापन


ब्यावर सिटी थानाधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने की वारदातें हो रही थी। पीएचईडी कर्मचारी नरपत सिंह रावत के साथ 1लाख 41 हजार रुपए की ठगी हुई थी। इसमें आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए थे। इसके आधार पर दोनों को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए आरोपी उत्तराखंड निवासी अजय राठौड़ और  सचिन राठौड़ हैं, जो कि दोनों भाई है। तीसरा आरोपी उत्तरप्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला विजेन्द्र कुमार  है। आरोपियों ने कबूला कि वह किसी तरह एटीएम कक्ष में घुसकर पिन नम्बर देख लेते हैं। इसके बाद शातिराना अंदाज से उनका कार्ड भी बदल लेते हैं। बाद में वह तुरंत ही अपने खातों में रुपए ट्रांसफर कर लेते हैं। पुलिस को आरोपियों से और भी कई वारदातें खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें