गो-तस्कर उमर खान की हत्या के आरोप में गिरफ्तार ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान के अलवर जिले में गो-तस्करों और ग्रामीणों के बीच पिछले दिनों हुई फायरिंग की घटना के दौरान मारे गए उमर खान की हत्या के आरोप में पुलिस ने आज चार और लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह चर्चित घटना अलवर में गोविंदगढ़ कस्बे के निकट बिंदू गांव में 10 दिसंबर को हुई थी। गांव के समीप रात्रि में गो तस्कर और ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग हुई थी और इसमें एक गो तस्कर उमर की मौत हो गई थी।
गोविंदगढ़ थाना प्रभारी दारा सिंह ने बताया की दशरथ गुर्जर 24 वर्ष निवासी मारकपुर, खुशीराम गुर्जर 35 वर्ष निवासी गहनकर, रोहताश गुर्जर 24 वर्ष निवासी गहन कर व बंटी उर्फ़ सूरजभान निवासी मारकपुर को गिरफ्तार किया है । इससे पूर्व चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।