फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटेज ने पकड़वाया आरोपी, खुलने लगी अपराध की कई 'परतें'

Wed, 09 Aug 2017 04:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने राह चलते लोगों को ठगी का शिकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


मामला अलवर शहर का है। यहां कोतवाली थाना पुलिस ने लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों विष्णुदत्त शर्मा निवासी आर्य नगर बैंक से 15 हजार रुपए निकाल कर अपने घर जा रहा था, तभी आरोपी प्रेमप्रकाश आया और उसे बहरोड जाने का रास्ता पूछने लगा। 

बातों ही बातों में आरोपी ने विष्णुदत्त शर्मा को लॉटरी निकलने का झांसा देकर फंसा लिया और उससे 15 हजार लेकर फरार हो गया। इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाने के बाद पुलिस के द्वारा आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कुछ फुटेज में आरोपी की पहचान हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फुटेज के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी प्रेम प्रकाश निवासी परिसर बरवाड़ा हाल निवासी खेरतल को गिरफ्तार किया है। जिसके द्वारा अलवर और जयपुर में कई लोगों को ठगने की वारदात कबूल की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें