फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी की मां ने हाथ में लट्ठ लेकर पुलिस को यूं दौड़ाया

Mon, 21 Aug 2017 07:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस से मारपीट करता युवक व उसकी मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब पीकर बाइक चलाने पर रोकना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। युवक को रोकते ही उसके परिजन पुलिस पर टूट पड़े। 
विज्ञापन


मामला अजमेर के गंज थाना क्षेत्र का है। शराब के नशे में बाइक चलाने के अंदेशे में एक युवक बोराज निवासी अरूण रावत को पुलिसकर्मियों ने रोका। युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गया और मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान हाथापाई हुई। 

विवाद बढ़ गया और युवक के परिजन भी वहां आ गए। विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर पुलिस का जाप्ता वहां आ गया।  
 
Trending Videos
विज्ञापन

यूं दौड़ी लठ्ठ लेकर मां 

लट्ठ लेकर पुलिस को दौड़ाती महिला - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इसे देख परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। वहां मौजूद मां एक लठ्ठ लेकर पुलिसकर्मियों के पीछे दौड़ पड़ी। एक बारगी तो पुलिसकर्मियों को वहां से भागना पड़ा। दरअसल, महिला पुलिस नहीं होने से गुस्साई महिला को काबू में करना वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के लिए मुश्किल हो गया। बाद में अन्य परिजनों ने उसे जैसे—तैसे काबू में किया। 

इस हंगामे को देखने के लिए वहां तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। इसका किसी ने वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि अरूण आदतन बदमाश है। कुछ दिन पहले भी उसे मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आज की घटना के बाद उसे गिरफ्तार कर बाइक जप्त कर ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें