फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak: एक और प्रोफेसर गिरफ्तार,साढ़े तीन महीने से था फरार

Tue, 01 Aug 2017 09:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आरोपी डॉक्टर अशोक अग्रवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान विश्वविद्यालय और बीकानेर विश्वविद्यालय की विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक करने के मामले में  जयपुर के स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने आज एक ओर कार्रवाई करते हुए एक एसोसिएट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया। वह मामले का खुलासा होने के बाद से फरार चल रहा था। 
विज्ञापन


एसओजी अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी डॉ.अशोक अग्रवाल है और वह राजस्थान यूनिवर्सिटी में एबीएसटी संकाय में एसोसिएट प्रोफेसर है। गत अप्रैल में एसओजी जयपुर की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पेपर लीक प्रकरण गिरोह का खुलासा किया था।

इसमें तीन मुकदमे दर्ज कर राजस्थान विश्वविद्यालय के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के एचओडी प्रो. जे.पी. जाट व रिटायर प्रोफेसर, तीन लेक्चरर्स, कोचिंग संचालकों, बुक पब्लिशिंग हाउस के कर्मचारी सहित लगभग 20 जनों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में छापे मारे गए। एसओजी को पिछले दिनों इस संबंध में आॅनलाइन एक शिकायत मिली थी। जिसकी जांच की तो वह सही पाई गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी ने कई टीमें बनाई और एक साथ कई जिलों में छापे मारे। 
 
विज्ञापन

पेपर लीक मामले में सबसे पहले राजस्थान विवि ज्योग्राफी के......

aaropi arrest - फोटो : Amar Ujala
एसओजी के एडीजी उमेश मिश्रा के अनुसार, पेपर लीक मामले में सबसे पहले राजस्थान विवि ज्योग्राफी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जे.पी. जाट, कॉमर्स कॉलेज के परीक्षा कन्वीनर गोविन्द पारीक, गोवर्नमेंट कॉलेज खाजूवाला के प्राचार्य प्रोफेसर एनएस मोदी एवं उनके पुत्र निपुण मोदी, एसएसजी पारीक कॉलेज चौमूं के शम्भुदयाल झालानी, अग्रसेन कॉलेज भादरा के कालीचरण शर्मा, रमेश बुक डिपो का कर्मचारी शरद, रिटायर्ड प्रोफेसर बी.एल. गुप्ता को गिरफ्तार किया था।

इसके अलावा रमेश बुक डिपो का कर्मचारी शरद, कालाडेरा चौमूं से शंभूदयाल को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई आईजी दिनेश एमएन और एसपी संजय श्रोत्रिय के निर्देश में हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें