संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' कल रिलीज होने वाली है और इधर, करणी सेना ने घूमर गाने को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।
करणी सेना ने चेतावनी दी है कि 26 जनवरी को स्कूल-कॉलेजों में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में यदि 'पद्मावत' फिल्म का 'घूमर' गाना बजा तो खैर नहीं होगी। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की चेतावनी के बाद अब सरकारी अधिकारी भी परेशानी में घिर गए है।
राजस्थान के उदयपुर शहर में अपर जिला मजिस्ट्रेट सुभाष चंद शर्मा ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी प्रथम द्वितीय, उदयपुर और जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा, उदयपुर को एक लिखित पत्र लिखा है। इसमें इस धमकी भरी चेतावनी के चलते 26 जनवरी को शैक्षणिक संस्थाओं में 'घूमर' गाने पर नृत्य करने या नहीं करने या फिर घूमर गाना बजाने या नहीं बजाने के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
चेतावनी के बाद एसपी को दिए ये निर्देश
करणी सेना ने हाइवे किया जाम, टायर फूंके
- फोटो : Amar Ujala
एडीएम सुभाषचंद शर्मा ने दोनों जिला शिक्षा अधिकारियों के अधीन उदयपुर जिले में समस्त सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को स्वयं के स्तर पर निर्णय लेने के आदेश दिए हैं।
एडीएम शर्मा ने पत्र में बताया कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मेवाड़ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ओर से जिला मजिस्ट्रेट, उदयपुर को एक ज्ञापन दिया गया था। जिसमें करणी सेना ने घूमर गाने को लेकर चेतावनी दी थी।
पत्र में एडीएम ने जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर को भी 26 जनवरी को एक एंबुलेंस भंडारी दर्शक मंडप ग्राउंड ओर अन्य जगहों पर तैनात रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक जाब्ता तैनात रखने की बात कही गई।