फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की अवैध शराब ले जाते एक गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2017 08:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित और जब्त ट्रक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आबकारी जोधपुर शहर पूर्व की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में 50 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है। जब्त की गई 1100 पेटी अवैध शराब चंडीगढ़ निर्मित है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शराब को ट्रक में भरकर ले जाया जा रहा था, जिसे जब्त कर लिया गया है। टीम ने ट्रक चालक रवि को भी गिरफ्तार किया है। जब्त की गई अवैध शराब की बाजार कीमत करीब 50 लाख बताई जा रही है। आबकारी निरोधक दल जोधपुर शहर पूर्व को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोधपुर-नागौर रोड पर बनाड़ बाईपास पर निर्माणाधीन पुलिया के पास एक ट्रक में भरकर अवैध शराब ले जाई जा रही है। इस पर आबकारी टीम ने नाकाबंदी कर ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो ट्रक में अंग्रेजी शराब भरी हुई थी।

इस पर टीम ने ट्रक को जब्त कर आरोपित चालक रवि पुत्र बिहारीलाल सोनी निवासी वार्ड न. 8 टिब्बी जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया। जब्त की गई अवैध शराब में 6 हजार बोतल पार्टी स्पेशल क्लासिक व्हीस्की और 28 हजार 800 पव्वे रोमियो व्हिस्की से भरे हुए थे। इन बोतलों पर फॉर सेल इन चण्डीगढ़ यूटी ओनली लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें