फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के बच्चों को सौगात, अब अमेरिका में ले सकेंगे उच्च शिक्षा

Mon, 06 Nov 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री, आईपीएस धरम पाल के पुत्रवधू व पुलिस अधिकारी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के बच्चों का भी विदेश में उच्चशिक्षा लेने का सपना साकार हो सकेगा।। इसे सपने पूरा करने में मदद करेगा धरमपाल गुप्ता फाउण्डेशन। यह सौगात दी है राजस्थान के डीजीपी रहे आईपीएस धरमपाल गुप्ता के बेटे प्रदीप योहान गुप्ता एवं पुत्रवधु लिंडा गुप्ता ने।
विज्ञापन


प्रदीप ने अपने पिता धरमपाल गुप्ता की स्मृति में 51 करोड़ रुपए की अक्षय निधि के माध्यम से छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इसके जरिए राजस्थान के पुलिसकर्मियों के होनहार नौनिहालों का दसवीं कक्षा के बाद विशेष रूप से चयन कर छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसकी मदद से पुलिसकर्मियों के बच्चे उच्च शिक्षा अर्जित करने अमेरिका जा सकेंगे। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने स्व. गुप्ता की स्मृति में स्थापित धरम पाल गुप्ता फाउण्डेशन का उद्घाटन किया।

राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित समारोह में सीएम राजे के अलावा दिवंगत धरमपाल गुप्ता के बेटे प्रदीप योहान गुप्ता एवं पुत्रवधु लिंडा गुप्ता, डीजीपी अजीत सिंह शेखावत व बीएसएफ में आईजीपी राजेश निर्वाण मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिसवाले अपने बच्चों को अधिक समय नहीं दे पाते - सीएम

धरम पाल गुप्ता फाउण्डेशन का उद्घाटन - फोटो : Vishnu Sharma
इस अवसर पर राजे ने कहा कि पूर्व डीजीपी के परिवार ने 51 करोड़ रुपए की अक्षय निधि के माध्यम से छात्रवृत्ति योजना के जरिए राजस्थान के पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को बड़ी सौगात दी है। राजे ने कहा है कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने परिवार और बच्चों को अधिक समय नहीं दे पाते।

इस व्यथा को समझकर उनके कल्याण और शिक्षा के माध्यम से बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की सोच के साथ यह योजना शुरू की गई है, स्वर्गीय धरम पाल गुप्ता की याद में छात्रवृत्ति योजना की शुरूआत इसी दिशा में एक कदम है। इसके लिए राजे ने प्रदीप योहान गुप्ता एवं पुत्रवधु लिंडा गुप्ता का आभार जताया। फाउण्डेशन के संस्थापक सदस्य प्रदीप योहान गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपने पिताजी की प्रेरणा से ही इस संस्थान की स्थापना की है।
विज्ञापन

10 वीं कक्षा के बाद विशेष प्रक्रिया के तहत चयन, फिर छात्रवृत्ति

धरम पाल गुप्ता फाउण्डेशन का उद्घाटन - फोटो : Vishnu Sharma
उन्होंने बताया कि स्व. गुप्ता ने उनसे राजस्थान पुलिस के परिजनों के कल्याण के लिए कुछ विशेष करने का वादा लिया था। उन्होंने संस्थान के उद्देश्यों तथा छात्रवृ​त्ति योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस फाउंडेशन ने राजस्थान पुलिस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका में पढ़ने और व्यवसायिक कार्यकुशलता हासिल करने के लिए छात्रवृत्ति देने की योजना शुरू की है। 

पुलिस महानिदेशक अजीत सिंह ने कहा कि यह छात्रवृत्ति योजना राजस्थान पुलिस परिवार को संवारने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि फाउण्डेशन पुलिसकर्मियों के बच्चों का 10 वीं कक्षा के बाद विशेष प्रक्रिया के तहत चयन कर उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। एडीजी पुलिस कल्याण भूपेन्द्र दक ने समारोह में मौजूद लोगों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें