फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार रुपए की घूस लेते पकड़ा गया नायब तहसीलदार

Tue, 25 Jul 2017 07:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bribe - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत परिवादी के रजिस्टर्ड वसीयत पर नामांतरण खुलवाने की एवज में ली गई थी।
विज्ञापन


यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में की गई। एएसपी वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कैलाशचंद मीणा है। वह गोविंदगढ़ पंचायत समिति जयपुर के नायब तहसीलदार है। उनके खिलाफ एक व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें बताया कि उसने गोविंदगढ़ पंचायत समिति में रजिस्टर्ड वसीयत पर नामांतरण खुलवाने के लिए आवेदन किया था।

लेकिन नायब तहसीलदार कैलाशचंद्र मीणा ने नामांतरण खोलने की एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। इस पर परिवादी ने नायब तहसीलदार मीणा को 20 हजार रुपए पहले ही दे दिए। इसके बाद भी वह रिश्वत के लिए दबाव बनाता रहा। परेशान होकर परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई। सत्यापन होने पर एसीबी ने आज 50 हजार रुपए की राशि देकर परिवादी को आरोपी कैलाशचंद्र मीणा के पास भेजा। जहां एसीबी ने उसे रिश्वत की राशि लेते ही आरोपी को धरदबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें