फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारी समझ युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 03 Sep 2017 01:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अवैध तरीके से मछली का शिकार करना समझकर एक ठेकेदार और उसके साथियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी।
विज्ञापन


उदयपुर जिले के करणपुर गांव में सिंचाई विभाग के वल्लभनगर बांध की तरफ आज अलसुबह करीब साढ़े 6 बजे गोपा कालबेलिया उम्र 30 अपने साथी के साथ खेत की तरफ जा रहा था। तभी वहां मौजूद मछली पालन ठेकेदार ललित टांक ने गोपा पर देशी बंदूक से फायर कर दिया।  इससे गोली लगने से गोपा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ललित ने गोपा और उसके साथी को मछली का अवैध रूप से शिकार करने वाले गिरोह के सदस्य समझ लिया था।  
विज्ञापन


पुलिस ने शव को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं, मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। दूसरी तरफ, आरोपी ललित उसका साथी लालचन्द्र नेहरू गमेती और अन्य वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। यह फायरिंग 22 बोर की बंदूक से किया गया था। इससे निकली बुलेट गोपा के सीने को चीरती हुई निकल गई। इस संबंध में ठेकेदार व तीन अन्य जनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें